भभुआ, मई 9 -- खराब पड़ी लाइट की नहीं कराई जा रही है मरम्मत, ग्रामीण हो रहे परेशान बोले बीपीआरओ, शिकायत मिलने पर बारी-बारी से कराई जा रही मरम्मत (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में ब्रेडा कंपनी द्वारा लगाई गई सोलर लाइट एक साल के अंदर ही खराब हो गई। इन लाइट के खराब होने से शाम ढलते ही गांव की गलियों में अंधेरा पसर जा रहा है। कुछ ग्रामीण अपने दरवाजे पर बल्ब लगाए हैं, जिससे कभी-कभी प्रकाश मिल जाता है। लेकिन, खराब पड़ी लाइट की मरम्मत के प्रति न तो पंचायती राज विभाग सक्रिय दिख रहा है और न जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता प्रदर्शित कर रहे हैं।

ग्रामीणों की चिंताएँ अंधेरे के बीच रात में अपने घरों तक पहुंचने के लिए मजबूर ग्रामीण अब यह कहना शुरू कर दिए हैं कि पंचायत चुनाव ज्यादा दिन नहीं है। अगर जनप्रतिनि...