फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- पलवल, संवाददाता। धान खरीद सीजन 2026-27 में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। कंबाइन से धान कटाई शाम छह से सुबह 10 बजे तक नहीं होगी। मंडियों में वाहनों का प्रवेश टोकन और निर्धारित समय के अनुसार होगा। आदेश के अनुसार कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक की जा सकेगी। कटाई के दौरान मौसम, खेत की परिस्थितियों और संबंधित विभागों के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। खरीद केंद्रों पर धान में नमी की अनुमेय सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। किसानों को फसल की परिपक्वता और मौसम को ध्यान में रखते हुए कटाई करने तथा जरूरत होने पर धान सुखाकर मंडी में लाने की सलाह दी गई है। धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को निर्धारित ...