मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, निसं। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना गांव निवासी प्रमोद यादव की मौत के बाद उसके बड़े भाई विनोद यादव ने बताया कि तीन चार लोगों के साथ उसने बुधवार को शराब पी थी। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद तीन-चार निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया। बाद में शहर के छतौनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रमोद यादव दूध बेंचकर परिवार को भरण-पोषण करता था। उसने गुरुवार की सुबह में दूध बांटी थी। इसके बाद वह दिन में जब घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ने शुरु हो गई। बताया जाता है कि प्रमोद यादव को दो पुत्र व एक पुत्री है। उसका एक पुत्र दिल्ली में पढ़ाई कर...