संभल, सितम्बर 30 -- वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा शाम को संभल से होकर नगर में पहुंचेगी। यात्रा के नगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा और जनसंपर्क से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाना बताया गया । नगर में यात्रा के पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किए जाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का जगह-जगह स्वागत इसके बाद यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से वाराणसी की ओर रवाना होगी। यह भी पढ़ें- कलश एवं बाइक यात्रा निकाली गई

हिंदी हि...