फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गुरुवार को मौसम का मिजाज एकाएक बिगड़ गया। सुबह बारिश के बाद मौसम में नरमी तो आयी मगर दिन में गर्मी बरकरार रही। शाम को मौसम का रुख फिर से तल्ख हुआ और तेज आंधी ने शहर की रफ्तार थाम ली। धूल भरी तेज हवाओं ने शहर में काफी देर तक आफत सी मचा दी। शहर में गंगानगर, कादरीगेट, नेकपुर, लोहाई रोड और फतेहगढ़ में छतों पर रखे टीनशेड सड़क पर आ गिरे।गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी तेज आंधी से पेड़ धाराशाई हो गए। आंधी से शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गयी। बिजली गुल होने से उमस में लोग बेहाल हो गये। शाम करीब सात बजे के बाद मौसम का रुख बदला था। इसके बाद से ही लोगों की धुकधुकी बढ़ गयी। सबसे अधिक चिंता किसानो को हो रही है। जिनका गेहूं अभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.