लखनऊ, अगस्त 8 -- ट्रेन से शराब की तस्करी करने वाले युवक को आरपीएफ लखनऊ जंक्शन की टीम ने शुक्रवार सुबह पकड़ कर जीआरपी के हवाले किया था। शाम को उसे जमानत मिल गई। शनिवार सुबह तस्कर फिर से शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। इस बार उसका साथ देने के लिए उसका जमानतदार भी था। आरपीएफ टीम ने शुक्रवार सुबह लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर युवक को पूछताछ के लिए रोक लिया। उसकी पहचान बिहार के नीलकंठ टोला मोरेया निवासी साहिल कुमार (19) के रूप में हुई। उसके ट्राली बैग की तलाशी ली गई तो शराब की 43 बोतलें मिलीं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय के अनुसार साहिल ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट सौरभ को शराब देने आया था। ओबीएसएस सुपरवाइजर अनुराग भी इसमें शामिल है। शराब पहुंचाने के लिए पाटलिपुत्र निवासी सौरभ पैसा ...