नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल क्षेत्र में स्कूटी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। मंगलवार शाम रिक्शा स्टैंड के पास से गायब हुई एक स्कूटी करीब 12 घंटे बाद उसी स्थान पर खड़ी मिली। हालांकि स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और उसका पेट्रोल भी खत्म हो चुका था।जानकारी के अनुसार, पूर्व सभासद पवन बिष्ट ने मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी स्कूटी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप पार्क की थी। इसके बाद वह बाजार चले गए। कुछ समय बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। इसी बीच बुधवार सुबह जब पवन बिष्ट दोबारा रिक्शा स्टैंड पहुंचे तो अपनी स्कूटी को देखकर हैरान रह गए। स्कूटी ठीक उसी स्थान पर खड़ी थी, जहां उन्होंने उसे पार्क किया था। हालांकि जांच करने पर पता चला कि स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था और उसका पेट्रोल भी खत्...