हाथरस, मार्च 30 -- हाथरस। सोमवार की शाम को चार बजे अचानक से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। लगभग आधा घंटे तक आंधी और धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं। आसमान में घने काले बारिश के बादल घिर आए। लेकिन, बारिश तो नहीं हुई। तेज धूल भरी हवाओं के बीच कुछ मिनटों तक हल्की बूंदा-बांदी हुई। तेज हवा चलने और बूंदाबांदी की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को भी सुबह से मौसम का मिजाज खराब दिखाई दिया। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन सूर्य देव ने दर्शन दिए। बादल छाए रहने की वजह से धूप के तेवर काफी नर्म बने रहे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज हो गई। धूप तेज होने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ गई। दोपहर में गर्मी के तेवर काफी ज्...