शाम के बाद अंधेरे में डूब जाता है हाईवे का अस्पताल
फतेहपुर, जून 15 -- चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल शाम होते ही खुलने लगती है। यहां बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा अस्पताल अंधेरे में डूब जाता है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर में रखा जनरेटर पिछले करीब दो साल से संचालित नहीं किया गया है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दौर में बिजली कटते ही वार्ड और अन्य कमरों में उमस बढ़ जाती है। मरीज गर्मी से कराहने को मजबूर हो जाते हैं, जबकि उनके साथ मौजूद तीमारदार भी परेशान रहते हैं। अस्पताल परिसर में लगी अधिकांश लाइटें भी खराब पड़ी हैं, जिससे शाम होने के बाद अंधेरा और भय का माहौल बना रहता है।
समस्याएं स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.