लखीमपुरखीरी, मई 6 -- गोला गोकर्णनाथ। कुम्भी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के खानपान, पढ़ाई और आवासीय व्यवस्थाओं की गहन जांच की।एसडीएम ने रसोईघर, भोजन गुणवत्ता और मेन्यू का निरीक्षण किया। इस दौरान शाम के नाश्ते में भुने चने नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली और शिक्षण व्यवस्था का भी आकलन किया। साथ ही छात्रावास की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्राओं के स्वास्थ्य, पोषण औ...