फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हवाई हमले की स्थिति मे उत्पन्न परिस्थतियों मे मददेनजर आग बुझाने, घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने की शुक्रवार को माकड्रिल हुयी। शाम छह बजे सायरन बजते ही अग्निशमन कार्यालय और उसके आस पास क्षेत्र में ब्लेक आउट हो गया। दो मिनट के इस ब्लेक आउट में फायर टेंकर ने लगी हुयी आग को बुझाया और घायलों को रेस्क्यू कर प्राथमिक इलाज दिया गया। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी,एसपी आरती सिंह की उपस्थिति में यह माकड्रिल करायी गयी। शाम 6 बजे सायरन बजते ही ब्लेक आउट हुआ और इसके दो मिनट बाद फिर से सायरन बजा और माकड्रिल शुरू हुयी। इस दौरान छत पर मौजूद घायलो को रस्सी के सहारे उतारा गया और प्राथमिक उपचार करते हुए अस्पताल ले जाया गया। दो मिनट के ब्लेक आउट में आस पास के मकानों और दुकानों की बत्तियां बंद रहीं। इसक...