नई दिल्ली, फरवरी 10 -- हर भारतीय रसोई में मटर और पनीर की जुगलबंदी हमेशा से 'सुपरहिट' रही है। लेकिन बात जब इन दोनों से तैयार स्ट्रीट स्टाइल टिक्की की होती है तो स्वाद अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है। सर्दियों में मिलने वाले फ्रेश मटर की मिठास और पनीर का मखमली एहसास जब कुरकुरे ब्रेड क्रम्ब्स के साथ मिलते हैं, तो ऐसा जायका तैयार होता है जिसे चाय की चुस्की के साथ भूल पाना मुश्किल होता है। यह टिक्की सिर्फ एक नाश्ता नहीं, बल्कि आपकी शाम की छोटी-मोटी भूख या खास मेहमानों के लिए एक शानदार ट्रीट हो सकती है। अगर आप भी शाम की चाय के साथ वही पुराने आलू-प्याज के पकौड़े वाले स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार अपनी प्लेट में मटर-पनीर का यह 'क्रंची ट्विस्ट' जरूर आजमाएं। यह भी पढ़ें- सादा पराठा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें पावभाजी पराठा,हर बाइट में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.