नई दिल्ली, अगस्त 3 -- भारत में चाय पीने वालों की कमी नहीं है। जो लोग चाय पीना पसंद करते हैं वह दिन दो बार इस ड्रिंक को जरूर पीते हैं। एक सुबह के समय और दूसरा शाम के समय। सुबह के समय तो बिस्कुट या टोस्ट जैसी चीजें चाय के साथ खाते हैं। लेकिन शाम के समय हल्की भूख लग जाती है इसलिए शाम की चाय के साथ कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करता है। अगर आपको भी शाम के समय भूख लगती है या चाय के साथ कुछ नमकीन खाने का मन करता है तो फटाफट रोस्टेड नमकीन बनाकर तैयार करें। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका। हेल्दी रोस्टेड नमकीन बनाने की सामग्री -50 ग्राम भुना हुआ पोहा -50 ग्राम भुना हुआ मुरमुरा (पफ्ड राइस) -50 ग्राम भुना हुआ मखाना -50 ग्राम भुना हुआ काला चना -50 ग्राम भुनी हुई मूंगफली -50 ग्राम भुने हुए कॉर्न फ्लेक्स -2 बड़े चम्मच घी -मुट्ठी भर करी पत्ता - स्वादानुसार...