शामली, जून 25 -- शामली। क्षेत्र के मरीजों को उन्नत न्यूरोलॉजी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने बुढना रोड स्थित शामली न्यूरो एंड स्पाइन क्लीनिक में विशेष न्यूरोलॉजी ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ किया है। यथार्थ हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ. कुणाल बहरानी बताया कि वर्तमान समय में स्ट्रोक, मिर्गी, पार्किंसन रोग, माइग्रेन, लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, नसों की कमजोरी, हाथ-पैरों में झनझनाहट तथा रीढ़ एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नई ओपीडी के माध्यम से मरीजों को इन रोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं,...