शामली, मार्च 25 -- शामली। शहर के बुढाना रोड रेलवे फाटक के पास खाली कराई गई करीब 8 बीघा भूमि पर रोडवेज बस डिपो स्थापित करने की मांग को लेकर सभासदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। सभासद निशिकांत संगल और अनिल कुमार ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जनपद शामली की स्थापना को 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का स्थायी बस डिपो नहीं बन सका है। इसके चलते शाम के समय अन्य नगरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि हाल ही में बुढाना रोड रेलवे फाटक के आगे करीब 8 बीघा भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जो बस डिपो निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान है। यह भूमि सिम्भालका बाईपास और रेलवे स्टेशन के भी नजदीक स्थित है, जिससे य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.