शामली में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल 1 मई को
शामली, अप्रैल 30 -- जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 29वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल का आयोजन 1 मई को किया जाएगा। यह ट्रायल सुबह 9 बजे शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।एथलेटिक्स सचिव जबर सिंह खैवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 7 और 8 मई को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डल, 400 मीटर हर्डल, 3000 मीटर स्टीपलचेज, पोल वॉल्ट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, हैमर थ्रो और 10000 मीटर रेस वॉक जैसे इवेंट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.