शामली, जून 21 -- शामली। तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता तनाव, अनियमित दिनचर्या और बिगड़ता खानपान लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। ऐसे दौर में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बनकर उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शामली में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता इसकी मिसाल पेश कर रही है। एक ओर नगर पालिका परिसर में चल रहे निशुल्क योग शिविर में युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं जिले का कुड़ाना गांव चीन तक भारतीय योग का परचम लहरा रहा है। दिव्य योग संस्थान के तत्वावधान में नगर पालिका परिसर में प्रतिदिन सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक निशुल्क योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। योगाचार्य जितेंद्र शर्मा प्रतिभागियों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखा रहे हैं। शिव...