मुजफ्फर नगर, जून 29 -- शामली में 25 से 28 जून तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता तथा 25वीं सीनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप में चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जनपद में खेल प्रेमियों और खेल विभाग में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में गौरव कुमार ने नान क्वान इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं लक्ष्य धीमान ने रजत पदक हासिल किया। इशान शर्मा ने चांग क्वान इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में अमनप्रीत कौर ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- वूशु चैम्पियनशिप में धनंजय व आकांक्षा ने जीता रजत इसके अलावा 25वीं सीनियर स्टेट वुशु चैंपियनशिप में तनु रानी ने 52 किलोग्राम...