शामली, अप्रैल 6 -- खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब स्थानीय बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। शहर में मिठाइयों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, जबकि प्राइवेट कंपनियों की पैक्ड मिठाइयां फिलहाल पुराने दामों पर ही बिक रही हैं। शहर के मिष्ठान व्यापारी मनोज मित्तल, इरशाद, अंशल कुमार के अनुसार कच्चे माल की लागत बढ़ने और आपूर्ति प्रभावित होने के चलते मिठाइयों के दाम बढ़ाए गए हैं। खासकर दूध, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर मिठाई बाजार पर पड़ा है।शहर में पहले 250 रुपये प्रति किलो बिकने वाला रसगुल्ला अब 280 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह बर्फी, चंद्रकला, लड्डू, सोनपापड़ी, चमचम, मलाई बर्फी और अंगूरी पेठा जैसी मिठाइयों के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत ...