शामली, मार्च 30 -- शामली। जैन मिलन शामली के संयोजन में सोमवार को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह साढे 5 बजे निकली प्रभात फेरी महावीर जिनालय से प्रारंभ होकर जैन स्थानक पहुंची, जहां विराजमान गुरु महाराजों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मंगल पाठ सुना। इसके पश्चात प्रभात फेरी मिल रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड होते हुए पार्श्वनाथ जिनालय और आदिनाथ जिनालय से गुजरकर पुनः महावीर जिनालय पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान महावीर के जयकारे लगाए और धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, जैन धर्मशाला अध्यक्ष मोहित जैन, महावीर जिनालय अध्यक्ष सुदेश जैन, एसएस जैन सभा से नानक चंद जैन, अभिषेक जैन, जैन मिलन शामली अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष रा...