शामली, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को जनपद के 11 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी-प्रथम पाली सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक। आज नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की पारदर्शिता और नकलविहीन संचालन के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंधों को लेकर भी पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों ने जानकारी दी।म

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...