हिन्दुस्तान टीम, मई 8 -- शामली जिले के कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के बाद महिला ने कमरा बंद कर अपनी दो मासूम बेटियों के साथ खुद को आग लगा ली। दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है, उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चियों की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।कमरा बंद कर मां ने दो बेटियों संग लगाई आग, दोनों बच्चियों की मौत मोहल्ला आलदरम्यान निवासी जसविंदर उर्फ जस्सी पानीपत में फलों का कारोबार करता है। गुरुवार सुबह वह पानीपत चला गया, जबकि उसका 10 साल का बेटा आदी स्कूल गया था। घर में पत्नी अनीता, छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत मौजूद थीं। दोपहर को पड़ोसियों ने जसविंदर के घर से धुआं उठते देखा तो हड़कंप म...