शामली, अप्रैल 19 -- शामली। जनगणना 2027 के सफल कार्यान्वयन और संचालन के लिए रविवार को तहसील शामली के सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रगणक और सुपरवाइजर के चार बैचों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम सत्येंद्र सिंह द्वारा दीप जलाकर किया गया। एडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से की जाएगी। नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी, इसके लिए वे संबंधित स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जबकि स्व-गणना प्रक्रिया 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, इस दौरान आम नागरिक स्वयं जनगणन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.