शामली, मार्च 19 -- शामली/कांधला। मौसम की अंगडाई ने किसानों की नींद उड़ा दी है। गुरुवार को शामली में जहां बादल छाये रहे वहीं देहात क्षेत्रों में झमाझम बारिश एवं तेज हवा चली। बारिश एवं तेज हवा चलने से जहां गेहूं एवं सरसो की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जलभराव की समस्या से भी लोगोंको परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। गुरुवार को शामली शहर में जहां कई बार बादल घिर आए लेकिन बिन बरसे ही गुजर गए, जबकि कांधला एवं अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। कांधला एवं आसपास क्षेत्रों में तेज हवाओं और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे कुछ लोग फिर से गर्म कपडों में न नजर आए। सबसे ज्यादा असर त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.