शामली, जुलाई 14 -- शामली। जनपद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर होटल में कमरा बुक कराने, पार्सल डिलीवरी चार्ज और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट-ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 38 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता, कैराना और कांधला पुलिस ने कडी कार्यवाही की है। थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की तकनीकी जांच के बाद होटल में रूम बुकिंग कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने ग्राम बुन्टा निवासी मोहम्मद अन...