शामली, अप्रैल 14 -- शामली। त्रिवेणी ग्रुप की अपर दोआब शुगर मिल 17 अप्रैल को पेराई सत्र 2025-26 के समापन का अंतिम नोटिस जारी किया है। मिल ने गन्ना समिति के सचिव और जिला गन्ना अधिकारी, शामली को यह सूचना भेज दी है। मिल द्वारा दिनांक 13 अप्रैल तक कुल 80 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की जा चुकी है, लेकिन अब गन्ने की आवक कम होने के कारण चीनी मिल नो केन बंद हो रही है। मिल प्रशासन ने किसानों को सूचित किया है कि वे अपना पेराई योग्य गन्ना 17 अप्रैल, शाम 6 बजे तक अवश्य मिल में आपूर्ति कर दें। इसके लिए किसानों को व्यक्तिगत रूप से पम्पलेट, एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। इसके अलावा, मिल प्रशासन ने बताया कि 28 कय केन्द्रों में से 20 केन्द्र अब तक बंद हो चुके हैं, और शेष 8 कय केन्द्र 16 अप्रैल तक बंद हो जाएंगे। अगर इन बंद कय केन्द्रों ...