पीलीभीत, जून 7 -- बीसलपुर। जिले से होकर गुजरने वाले गोरखपुर शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर ज्वाइंट मेजरमेंट सर्वे (जेएमएस) शुरू हो गया है। इसमें एनएचएआई, राजस्व टीमों को लगाया गया है। भूमि अधिग्रहण व मुआवजा प्रक्रिया के लिए हाईवे के एलानमेंट को खंगाल कर मार्किंग की जा रही है। ताकि तय वक्त तक एसएलओ को रिपोर्ट दी जा सके। बरेली हरिद्धार हाईवे, बरेली टनकपुर हाईवे, पीलीभीत बीसलपुर हाईवे, पीलीभीत बस्ती हाईवे और पीलीभीत मैंगलगंज हाईवे के बाद बनने जा रहे छठे शामली गोरखपुर एक्सप्रेस वे के अंतर्गत जिले की दो तहसीलों सदर और बीसलपुर के गांव आ रहे हैं। बीसलपुर में 39 और सदर के दो गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अंतर्गत तय एलायनमेंट में स्थित ढांचों निर्माण व राह के पूरे परिक्षेत्र का मानचित्र तैयार कर लिया गया है। जमीन के स्वामियों को ...