शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण की तैयारी शुरू, 64 गांवों की जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक
बलरामपुर, अगस्त 23 -- Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी में शामली से गोरखपुर तक प्रस्तावित छह लेन के ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर की आहट अब बलरामपुर की जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। एक्सप्रेसवे निर्माण को लेकर बलरामपुर में मिट्टी की जांच शुरू हो गई है। साथ ही जिले में एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित मार्ग में आने वाले 64 गांवों की जमीनों के राजस्व मानचित्र और अभिलेख तलब किए गए हैं, वहीं संबंधित भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाए जाने से परियोजना की तैयारियां अगले चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासनिक गतिविधियों की यह तेजी इस बात का संकेत है कि अब परियोजना कागजी प्रस्ताव से आगे बढ़कर भूमि अधिग्रहण की दिशा में बढ़ रही है। करीब 700 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के लिए बलरामपुर जिले की सदर और उतरौला तहसील के गांव प्रभावित होंगे। एनएचएआई की ओर से विस्तृत परियोजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.