शामली, जून 2 -- शामली। जनपद शामली के लिए गर्व की बात है कि एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत चयनित गुड़ को अब भौगोलिक संकेतक जीआई टैग मिल गया है। इससे शामली का गुड़ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकेगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जीआई टैग किसी उत्पाद की गुणवत्ता, विशिष्टता और उसके भौगोलिक क्षेत्र से जुड़े होने की आधिकारिक पहचान है। इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्र को उस उत्पाद के उत्पादन और पहचान का विशेष अधिकार प्राप्त होता है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 77 उत्पादों को जीआई टैग प्राप्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर के गुड़ को मिला जीआई टैग, अब विश्व बाजार में बनेगी अलग पह...