शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शहर के प्रमुख समाजसेवी विकास शर्मा एडवोकेट की बेटी अविका शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ इंडिया के रियलिटी डांस शो किसमें कितना है दम में प्रतिभाग कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नॉर्थ इंडिया में द्वितीय स्थान मिलने पर अविका का शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गत शुक्रवार को चंडीगढ़ के मुहाली में नॉर्थ इंडिया के रियलिटी डांस शो किसमें कितना है दम का आयोजन किया गया। जिसमें नॉर्थ इंडिया से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान राज्यों के करीब 2,25000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 15-20 वर्ष कैटेगी में शामली के प्रमुख समाजसेवी विकास शर्मा एडवोकेट की बेटी अविका शर्मा ने भाग लिया, जिसमें फाईनल राउंड में 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें अविका शर्मा ने शानदान प्रदर्शन कर द्...