शामली, फरवरी 24 -- सीएम डैश बोर्ड पर आधारित विकास एवं राजस्य कार्यों की प्रगति में पिछड़े विभागों के अधिकारियों जमकर क्लास लगाने के साथ ही कई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण न होने पर शामली तहसील की एसडीएम एवं तहसीलदार समेत अन्य कार्यों के लिए सीएम, सीवीओ व कांधला के बीडीओ और कैराना नगर पालिका के ईओ आदि को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसडीएम शामली व तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा जसाला गांव के लेखपाल व कानूनगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.