शामली, सितम्बर 2 -- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद आज उनकी रस्म तेरहवीं का आयोजन उनके पैतृक गांव बनती खेड़ा में किया जा रहा है। सवेरे 7:30 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर 12 बजे रस्म तेहरवीं शुरू की गई। जिसमें राजनीतिक दलों के नेताओं सहित विभिन्न संगठनों, किसान संगठनों और अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। ज्ञात हो कि गत 26 अगस्त को जिम से आते समय अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- अंकित बालियान की रस्म तेरहवीं आज, ग्रामीण भी तैयारियों में लगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...