शामली, जून 9 -- शामली/थानाभवन, हिटी सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान वाहन की छत और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने तथा सार्वजनिक मार्ग पर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में पुलिस ने एक युवक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार 8 जून को वायरल वीडियो के आधार पर जांच की गई। जांच में पता चला कि 6 जून को आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा के दौरान सहारनपुर-शामली हाईवे पर वाहनों के काफिले में शामिल एक गाड़ी में सवार युवक और उसके साथी वाहन की छत व खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंगबाजी और स्टंटबाजी कर रहे थे। आरोप है कि वाहन को लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था, जिससे आम जनमानस की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था। ई-चालान प्रणाली के माध्यम से वाहन की जानकारी प्राप्त करने पर उक्त गाड़ी हिमाचल प...