शामली : सगे भाइयों में कहासुनी के बाद हुई धक्कामुक्की, एक की मौत
शामली, सितम्बर 13 -- शामली के धीमानपुरा में सोमवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो सगे भाइयों में कहासुनी के बाद एक भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।
वारदात का विवरण धीमानपुरा पंपे वाली गली निवासी 50 वर्षीय रामपाल पुत्र सेवाराम की रविवार देर शाम उसकी मां राजबाला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान उसका सगा भाई रिशीपाल बीच बचाव में आया तो दोनों में धक्कामुक्की हो गई। इसी दौरान रामपाल जमीन पर गिर पड़ा और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने रामपाल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हार्ट सर्जन के लिए रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.