शामली : यूपीआई से 1.03 लाख रुपये की साइबर ठगी
शामली, जून 13 -- शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव अबेटा याकूबपुर निवासी व्यक्ति के यूपीआई खाते से साइबर ठगों द्वारा 1.03 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अबेटा याकूबपुर निवासी मोहम्मद शाकिर ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि आठ जून को उसके यूपीआई से जुड़े बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अगले दिन नौ जून को फिर खाते से 8,400 रुपये और कट गए।पीड़ित के अनुसार उसने किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा बैंक संबंधी कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। न ही उसे कोई संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक प्राप्त हुआ था। इसके बावजूद उसके खाते से कुल 1,03,400 रुपये की धनराशि निकाल ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.