मेरठ, सितम्बर 26 -- शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव काबड़ौत पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी घायल हो गया। आरोपी ने गुरुवार को बुढ़ाना मोड़ बस स्टैंड पर महिलाओं व एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि विरोध करने पर उसने मारपीट की। इसमें छात्र का एक कुंडल भी कहीं गिर गया। उसके बाद लड़की की मां ने थाना कोतवाली शामली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस जांच में जुटी तो रात करीब नौ बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि अजय निवासी बहावड़ी काबड़ौत पुल के पास है। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गांव जंगल की तरफ भागा। पुलिस के रोकने पर उसने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली मारकर पकड़ लिया गया । उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उस पर लगभग सात से आठ मुकदमे हैं। उस पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.