शामली, अप्रैल 13 -- थानाभवन नगर के मोहल्ला सैयदान निवासी नावेद की दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित राणा मार्केट के बाहर पान और अंडे की दुकान पर रविवार रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:01 बजे एक चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। चोर ने पहले दुकान के मुख्य ताले को तोड़ा, उसके बाद गल्ले का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे लगभग 55,000 रुपये नगदी चोरी कर लिए। इसके अलावा करीब 50,000 रुपये कीमत की सिगरेट, बीड़ी व अन्य सामान भी चोरी कर ले गया। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। पूरी घटना पास ही स्थित एक किराना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर का चेहरा खुला हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह जब पीड़ित नावेद अपनी दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे देख उसके होश उड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.