शामली, सितम्बर 1 -- शामली/जलालाबाद, हिटी शामली-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब जलालाबाद के पास एक चलती कार अचानक आग की लपटों से घिर गई। कार में सवार परिवार के लोगों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: चलती डस्टर कार में आग लगीघटना का विवरण सोमवार देर रात ख्यावड़ी गांव से दीपक पुत्र राजकरण का परिवार कार में सवार होकर किसी कार्य से निकला था। कार जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जलालाबाद के पास अजीज पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया।परिवार की सूझबूझ परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल कार को रोककर बाहर निकलना शुरू कर दिया। सभी लोग सम...