शामलात भूमि पर बने मकानों के नियमितीकरण के लिए समाधान पोर्टल शुरू
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती (शामलात) भूमि पर बने पात्र मकानों को नियमित कर उनके निवासियों को मालिकाना हक देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए समाधान पोर्टल शुरू किया गया है, जहां वर्ष 2004 से पहले पंचायती शामलात भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के पात्र मकानों के मालिक ऑनलाइन आवेदन कर नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।जिला परिषद पलवल के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्षों से पंचायती भूमि पर रह रहे पात्र परिवार अब समाधान पोर्टल के माध्यम से अपने मकान का वैध मालिकाना हक प्राप्त कर सकेंगे। इससे भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और नागरिकों को कानूनी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए नवीनतम खसरा गिरदावरी, जमाबंदी की प्रति, वर्ष 2004 अथवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.