देवघर, फरवरी 1 -- मधुपुर। प्रखंड के शामपुर गांव में बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव का किशोर अनूप टुडू, पिता- लेक्चर टुडू ईमली तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। तभी अचानक बंदर उस पेड़ पर चढ़ गया और बच्चे पर हमला कर दिया। जिस कारण बालक पेड़ से गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका हाथ टूट गया और सिर में काफी चोट आई है। नाक से लगातार खून आने के कारण सीटी स्कैन के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से उत्पाती बंदर को पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...