मुंगेर, जनवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शामपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक परमेश्वर यादव के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 55 वर्षीय परमेश्वर यादव बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार वे पिछले कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर अपने पैतृक गांव मछुआर गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन मधुमेह और किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही शामपुर थाना में शोक का माहौल है। थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शोकाकुल है। पुअनि परमेश्वर यादव के असामयिक निधन पर एसडीपीओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, ...