बरेली, जनवरी 20 -- सोमवार की शाम को लोगों ने आसमान में चांद देखने की कोशिश की। लेकिन माह-ए-शाबान के चांद के दीदार नहीं हुए। न ही बरेली के आसपास जिलों में चांद देखे जाने की कोई सूचना मिली। बरेली मरकज ने शाबान की पहली तारीख 21 जनवरी मानी है। शबे बरात 3 फरवरी को मनाई जाएगी। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने बताया कि बरेली मरकज पर कहीं से भी चांद न देखे जाने की पुष्टि नहीं हुई। दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता पर काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां की सदारत में मरकजी रूहते हिलाल कमेटी की बैठक में ऐलान किया गया कि पहली शाबान 21 जनवरी की होगी। यानी शबे बारात 3 फरवरी को मनाई जाएगी। मुफ्ती नश्तर फारूकी ने बताया देश में कहीं अन्य जगह चांद देखे जाने व शरई गवाही मिलने पर तारीख में रद्दोबदल हो सकता है। जिसका ऐलान किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.