पीलीभीत, मई 24 -- पूरनपुर। कस्बे में उर्स ए शाहजी बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया गया। सभी मस्जिदों में हाजी शाहजी मियां के कुल शरीफ की फतेहा हुई। नगर की रज़ा मस्जिद, गुलजारे फरीद और गरीब नबाज मस्जिद में भी कुल शरीफ हुआ। इस दौरान तौफ़ीक़ अहमद क़ादरी के कार्यालय में भी शाहजी बाबा के कुल शरीफ की फातेहा हुई। इस अवसर पर उनकी नूरानी जिंदगी पर रौशनी डाली गई। हाफिज जकी खान नूरी ने बताया की शाहजी मोहम्मद शेर मियां को अपनी मां की बड़ी खिदमत करने से भी बड़ा मक़ाम अल्लाह की तरफ से अता हुआ। वह अल्लाह हु की जर्ब लगाया करते थे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया उर्स जीम और रिजके हलाल से अपनी रोजी रोटी चलाते थे। कंघी बेचकर जिंदगी का गुजारा करते थे। तौफ़ीक़ अहमद क़ादरी ने कहा कि सभी को शाहजी बाबा के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यालय में पर तहरी का लंगर हुआ। इस दौरा...