नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- एम्पीयर ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर नेक्सस (Nexus) का अपडेटेड वर्जन Nexus EX+ इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में ज्यादा पावरफुल 5kW मोटर, IoT-बेस्ड Intellipack कनेक्टिविटी और IP65 रेटेड वॉटर-रेसिस्टेंट चार्जर दिया गया है। नेक्सस EX+ की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं, इंटेलिपैक वाले वेरिएंट की कीमत 1,35,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 5 साल तक की वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। आइए डीटेल में जानते हैं एम्पीयर के इस स्कूटर के बारे में।5kW मोटर से बेहतर होगी परफॉर्मेंस नेक्सस EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव नई 5kW इलेक्ट्रिक मोटर है। कंपनी के मुताबिक, यह मोटर 202Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर को 0 से 40kmph की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.5 सेकेंड लगते हैं। ...