नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जो शानदार माइलेज के साथ ज्यादा स्पेस और कंफर्ट भी दे, तो इंडियन मार्केट में आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। खास बात यह है कि हमारी इस लिस्ट में महंगी Hybrid MPV से लेकर बजट 7-सीटर तक शामिल हैं। इनमें एक कार ऐसी भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं भारत में बेस्ट माइलेज ऑफर करने वाली चार शानदार 7-सीटर कारों के बारे में।Toyota Innova Hycross इस लिस्ट में सबसे ऊपर टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस है। इसकी कीमत 18.70 लाख रुपये से 31.84 लाख रुपये तक है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 22.16kmpl तक की क्लेम्ड माइलेज देता है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों मिलकर 189PS की पावर देते हैं और e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं...