महोबा, जनवरी 31 -- महोबा, संवाददाता। जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छाप छोड़ी। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया। जिला स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग की जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मौका मिला। मंडल स्तर में शानदार खेल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। बताया कि जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंकित, शनि, अतुल, राघवेंद्र, अमूल्य, रितिक, जुल्फकार का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। बालिका वर्ग में खुशी, रौनक, कल्पना, पूनम, याशिका,...