रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग के अंतिम लीग मुकाबले में रविवार को ऊधमसिंह नगर ने रुद्रप्रयाग को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुद्रप्रयाग की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सेमवाल ने 51, प्रियांशु पवार ने 48 और आयुष ने 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊधमसिंह नगर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा अपने नाम कर लिया। कप्तान व रणजी खिलाड़ी अवनीश सुधा ने नाबाद 105 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि युवराज सिंह ने नाबाद 90 रन बनाए। दोनों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी की बद...