शादी होने से पहले दुल्हे को पुलिस ने भेजा जेल
गाजीपुर, जून 3 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र के केलही गांव में मंगलवार की रात्रि में आयी बारात के दौरान पहुंची नोनहरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी 26 वर्षीय विपिन कुमार निवासी ग्राम धरवा, थाना नोनहरा को गिरफ्तार कर लिया। इस कारण बिना शादी के बारात लौट गई। वहीं बिना जलपान के बाराती भी घर लौट गए। नोनहरा थाना क्षेत्र की एक महिला के तहरीर पर पुलिस ने विपिन कुमार के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी लगातर पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसी दौरान दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी विपिन कुमार की शादी केलही गांव में दो जून को तय होने की भनक लगी। तब वह दौड़ भाग करते हुए पुलिस कप्तान के यहां पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगायी। पुलिस कप्तान के निर्देश पर हरकत में आयी पुलिस आरोपी को दबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.