गिरडीह, मई 10 -- बगोदर/सरिया, प्रतिनिधि। बेटी की डोली सजने के पूर्व पिता की अर्थी उठ गई। जिस घर से यह मर्माहत करने वाला मामला जुड़ा है, उस परिवार का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह पूरा वाकया बगोदर प्रखंड के कुसमरजा पंचायत के बरवाडीह गांव से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार शाम इसरी बाजार में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से जिन पांच लोगों की मौत हुई थी, उनमें बरवाडीह गांव के टहल साव भी शामिल हैं। शादी को लेकर जिस घर में चहल-पहल और उत्साह का माहौल था, घटना के बाद उसी घर में मातम का माहौल उत्पन्न हो गया। 13 मई को थी बेटी की शादीटहल साव की बेटी कुमारी सपना की शादी तय हुई थी। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में ट्रक बनी काल! 13 गाड़ियों को रौंद डाला; 5 की मौत विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो निवासी महादेव साव के साथ 13 मई को शादी होना तय हुआ था। शादी के लिए महज ...