दरभंगा, अप्रैल 8 -- बहेड़ी। नपं के वार्ड 14 में मंगलवार की शाम अचानक लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। मो. शमीम की पत्नी नाजो खातून के घर में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उनकी पुत्री की शादी आगामी 25 अप्रैल को तय थी। इसे लेकर घर में सारा सामान जुटाकर रखा गया था। इस घटना में सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर बहेड़ी व हायाघाट से पहुंची अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि तय तिथि पर शादी संपन्न हो सके। प्रभारी सीओ राजीव ने बताया कि जांच के बाद सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। थ्रेशर की चिंगारी से लगी आग से जला गेहूंकेवटी। थाना क्षेत्र के रनवे गांव निवासी राम चन्द्र राम के गेहूं के बोझा और भूंसा में मंगलवार को आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। राम ...